भीषण गर्मी में भी ट्रेनों की चाल सुस्त: जनता एक्सप्रेस 11 घंटे तो पंजाब मेल 7 घंटे लेट पहुंची भदोही, यात्री बेहाल

गर्मी के चलते प्रभावित रेल परिचालन व्यवस्था दिन ब दिन बिगड़ती जा रही है। पिछले दिनों आंधी-बारिश के चलते बेपटरी हुई लंबी दूरी की गाड़ियों के परिचालन में सुधार आने का नाम नहीं ले रहा है।

शुक्रवार तक तीन से चार घंटे लेट चल रही गाड़ियां शनिवार को छह से 11 घंटे लेट चल रही थी। देहरादून से बनारस जाने वाली 15120 डाउन जनता एक्सप्रेस 10 घंटे से अधिक विलंब से चल रही थी। जबकि अमृतसर से हावड़ा को जाने वाली 13006 डाउन पंजाब मेल सात घंटे की देरी से चल रही थी।

इसके अलावा लखनऊ से बनारस जाने वाली 15108 डाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस पांच घंटे, एलटीटी मुंबई से बलिया जाने वाली 11071 डाउन कामायनी एक्सप्रेस चार घंटे लेट चल रही थी।इससे पहले नई दिल्ली से बनारस जाने वाली 15128 डाउन काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस दो घंटे, पुरी से आनंद विहार को जाने वाली 12875 अप नीलांचल एक्सप्रेस, एलटीटी मुंबई से गोरखपुर को जाने वाली 15017 डाउन काशी दादर एक्सप्रेस और लखनऊ से वाराणसी जाने वाली दो घंटे, 24204 डाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस दो दो घंटे के विलंब से आई थीं।

लंबी दूरी की गाड़ियों की लेटलतीफी से यात्री परेशान रहे। स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह ने बताया कि गाड़ियों के लेट होने का कोई विशेष कारण नहीं है। बताया कि गर्मी अधिक होने के कारण कुछ गाड़ियों को रोककर चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *