रक्षाबंधन के लिए पंजाब से हिमाचल लाई जा रही थी मिलावटी व रंगदार मिठाई, चंबा में 450 KG खेप नष्ट की

1985 Shares

रक्षाबंधन पर्व से एक दिन पहले हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में मिलावटी मिठाई की खेप पकड़ी गई है। वीरवार तड़के करीब 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर चनेड के समीप नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान पंजाब के पठानकोट से वाहन में लाई जा रही करीब 4.50 क्विंटल (450 किलोग्राम) अत्यधिक रंगदार और गुणवत्ताहीन मिठाई की बड़ी खेप को पकड़ा। आम जनमानस के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए टीम ने इस पूरी मिलावटी खेप को मौके पर ही नष्ट करवा दिया।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, अन्य राज्यों से चंबा जिले के बाजारों में घटिया और रंगदार मिठाइयों की आपूर्ति किए जाने की सूचना मिली थी, इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा दीपक आनंद की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वीरवार सुबह चनेड के पास नाका लगाया। सुबह करीब छह बजे पठानकोट की ओर से आ रहे एक आपूर्ति वाहन को नाके पर जांच के लिए रोका गया।

मिठाई में किया था अमानक सिंथेटिक रंगों का प्रयोग
तलाशी लेने पर वाहन के भीतर भारी मात्रा में विभिन्न प्रकार की मिठाइयां पाई गईं। निरीक्षण के दौरान मिठाइयों में अत्यधिक और अमानक सिंथेटिक रंगों का प्रयोग पाया गया था, साथ ही उनकी गुणवत्ता और स्वच्छता तय मानकों के बिल्कुल विपरीत थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *