ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने की आशंका है। इसी को देखते हुए यातायात पुलिस ने लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर रूट डायवर्जन किया है। डायवर्जन 23 मई सुबह आठ बजे से शुरू होकर 26 की रात 12 बजे तक रहेगा।
हाईवे पर चार दिन तक भारी और हल्के माल वाहन वाहन नहीं चलेंगे।
- मुरादाबाद से मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, दिल्ली जाने वाला यातायात (भारी/हल्के मालवाहक वाहन)
- मुरादाबाद टोल द्वितीय से चंदौसी कट से गागन तिराहा से संभल कट अंडरपास से मैनाठेर रोड से सिरसी से चंदौसी चौराहा संभल होकर चौधरी सराय चौकी संभल से वाया गवां रोड होते हुए खिरनी कट से गंगा एक्सप्रेस वे से होकर अपने गंतव्य की तरफ जाएंगे और इसी मार्ग से वापस आएंगे।
- मुरादाबाद टोल द्वितीय से वाहन चंदौसी कट से बिलारी, चंदौसी, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर होते हुए मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, दिल्ली जाएंगे और इसी मार्ग से वापस आएंगे।
- मुरादाबाद से बिजनौर, मेरठ, मुजफ्फरनगर जाने वाले (भारी-हल्के मालवाहक वाहन)
- मुरादाबाद से मेरठ बिजनौर, मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाले भारी वाहन वाया- टीएमयू अंडरपास, शेरूआ चौराहा, छजलैट, नूरपुर, बिजनौर होते हुए मेरठ-मुजफ्फरनगर जाएंगे।
- रामपुर से चंदौसी होकर दिल्ली, अलीगढ़ एवं आगरा जाने वाले (भारी-हल्के मालवाहक वाहन)
- रामपुर से आने वाला शाहबाद, बिलारी से चंदौसी होकर बहजोई लहरावन कट से गंगा एक्सप्रेस वे होकर अपने गंतव्य की तरफ जाएंगे और इसी मार्ग से वापस आएंगे।
- रामपुर से अलीगढ़ एवं आगरा जाने वाला यातायात बहजोई-धनारी- इन्द्राचौक बबरा


