बिजनौर में गुलदार ने एक और बच्चे को मार डाला, आंगन में सो रहे दो साल के मासूम को उठा ले गया

8.5kViews
1353 Shares

जिले में गुलदार के हमले में एक और बच्चे की मौत हो गई। नहटौर क्षेत्र के गांव मुस्सेपुर पाली में गुलदार (Leopard) शनिवार तड़के घर के आंगन में सो रहे दो वर्षीय बच्चे को उठा ले गया और उसे मार डाला।

कुछ समय बाद ग्रामीणों ने गांव के रास्ते के पास शव पड़ा देखा। जिससे परिवार में कोहराम मच गया, सूचना पर कोतवाली पुलिस, वन क्षेत्रधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

गांव मुस्सेपुर पाली निवासी राजवीर सिंह का दो वर्षीय पुत्र मोहित रात में घर के आंगन में मां के पास सो रहा था। राजवीर का घर खुला हुआ है, परिवार आंगन में ही सो रहा था। बताया गया है कि चाहरदिवारी भी की ऊंचाई अधिक नहीं है। तड़के किसी समय गुलदार घर में घुस आया और बच्चे को उठाकर घर से कुछ दूरी पर ले गया और बच्चे को मार डाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *