उन्नाव में बोलेरो और डंपर की भिड़ंत, खाई में पलटी दोनों गाड़ियां; 5 से 6 लोगों की मौत की आशंका

सुमेरपुर भगवंत नगर मार्ग पर किरतपुर गांव के सामने डंपर व बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन खंती में जाकर पलट गए। बोलेरो में बैठे पांच से छह लोगों के बुरी तरह दबकर मरने की आशंका जताई जा रही है।

हादसा बिहार क्षेत्र में सुबह 10:30 बजे हुआ। बक्सर की ओर से डंपर सुमेरपुर की ओर आ रहा था, जबकि बोलेरो बक्सर की ओर जा रही थी। कीरतपुर के पास दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी की बोलेरो में बैठे सभी लोग क्षतिग्रस्त बाडी में दब गए। मांस के लोथड़े बाहर पड़े मिले। ग्रामीणों ने बोलेरो के अंदर से किसी का शोर सुनता न देख राहत बचाव कार्य शुरू किया। बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने से लगभग आधा घंटे तक किसी को बाहर नहीं निकाला जा सका।

पुलिस ने बोलेरो की बॉडी को काटने के लिए कटर क्रेन मंगाई है। एसओ बिहार राहुल सिंह ने बताया कि बोलेरो में कितने लोग हैं अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *