समस्तीपुर में आशा कार्यकर्ताओं के 997 रिक्त पदों पर होगी बहाली, दो माह में पूरी होगी प्रक्रिया

9.1kViews
1347 Shares

 जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से रिक्त पड़े आशा और आशा फैसिलिटेटर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज होगी।

राज्य स्वास्थ्य समिति ने चयन में हो रही देरी पर कड़ा रुख अपनाते हुए सिविल सर्जन को दो माह के भीतर शत-प्रतिशत रिक्त पदों को भरने का सख्त निर्देश दिया है।

तय समय-सीमा में चयन प्रक्रिया पूरी नहीं होने की स्थिति में संबंधित सिविल सर्जन की सीधी जवाबदेही तय की जाएगी।

आश्विन पोर्टल समीक्षा

राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक अमित कुमार पाण्डेय द्वारा जारी आदेश के अनुसार आश्विन पोर्टल पर पांच अगस्त तक के आंकड़ों में जिले की प्रगति काफी धीमी पाई गई।

समीक्षा के दौरान सामने आया कि जिले में ग्रामीण आशा, शहरी आशा और आशा फैसिलिटेटर के कुल 997 पद रिक्त पड़े हैं। स्वास्थ्य समिति ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि इन रिक्त पदों को भरने में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

शहरी आशा शून्य
आंकड़ों के अनुसार ग्रामीण आशा के स्वीकृत 4695 पदों में से 4160 पर चयन हो चुका है, जबकि 535 पद अब भी खाली हैं। वहीं शहरी आशा के स्वीकृत सभी 418 पदों पर चयन अब तक शून्य है और पूरे पद रिक्त हैं। इसके अतिरिक्त आशा फैसिलिटेटर के स्वीकृत 235 पदों में से 191 कार्यरत हैं और 44 पद रिक्त पड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *