12 जून से फरीदाबाद-गुरुग्राम के 4 टोल हो सकते हैं फ्री, विधायक ने भी की मांग; रिलायंस का टोल करार हो रहा खत्म

 फरीदाबाद से गुरुग्राम और सोहना हर दिन आने-जाने वाले एक लाख से अधिक लोगों को टोल टैक्स से अगले महीने राहत मिल सकती है। टोल वसूली करने वाली रिलायंस कंपनी का करार 12 जून को पूरा हो रहा है।

हालांकि, कंपनी ने करार आगे बरकरार रखने की अनुमति प्रदेश सरकार से मांगी है जो अभी विचाराधीन है। उधर, बड़खल विधानसभा क्षेत्र के विधायक धनेश अदलखा ने भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर टोल हटाने की मांग की है। करार आगे न बढ़ाने का भी आग्रह किया है।

दो फरीदाबाद और दो टोल गुरुग्राम में

इस परियोजना का नाम गुरुग्राम फरीदाबाद टोल रोड है। 2009 में इस परियोजना के तहत रिलायंस इंफ्रा कंपनी ने फरीदाबाद से गुरुग्राम और बल्लभगढ़ से सोहना तक सड़क बनाई गई थी। 2012 में यह काम पूरा हुआ जो रिलायंस कंपनी गुरुग्राम के बंधवाड़ी और नून्हेरा में और फरीदाबाद के पाखल और पाॅली क्रेशर जोन में चार टोल लगाकर वसूली करने लगी। परियोजना के तहत बनी सड़क के रखरखाव की पूरी जिम्मेदारी इसी कंपनी की है।

अब मियांद हो रही है पूरी

वसूली करने का समय 31 मई 2026 तक तय किया गया था। लेकिन कंपनी ने कई कारण गिनाते हुए 12 जून तक इसे बढ़ाने के लिए कहा, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। इतना ही नहीं अब कंपनी वसूली की समय-सीमा और बढ़ाने के लिए सरकार से आग्रह कर रही है। हालांकि लोक निर्माण विभाग ने इसका विरोध किया है और यह समय-सीमा न बढ़ाने की सिफारिश की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *