CM योगी ने देवरिया में 19 परियोजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण, कहा- विकास अब रुकेगा नहीं

6.0kViews
1753 Shares

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास अब रुकेगा नहीं। डबल इंजन सरकार में इसकी गति और भी तेज होगी।अच्छी सड़कों अच्छी इंफ्रास्ट्रक्चर से रोजगार को विकास का मार्ग प्रशांत होता है।

विकास योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए अच्छी सड़कों को कनेक्टिविटी का होना आवश्यक है। देवरिया-कसया फोरलेन का निर्माण सिर्फ सड़क का निर्माण नहीं है यह नार्थ और साउथ कनेक्टिविटी का कार्य करेगी।

सीएम योगी शुक्रवार को भीमपुर गौरा में देवरिया-कसया फोरलेन समेत 655.45 करोड़ रुपये लागत की 19 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम की जनसभा का संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देवरिया कसया फोरलेन को देवरिया से आगे मऊ तक बढ़ाया जाएगा और उसे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ने के साथ ही वाराणसी को भी कनेक्ट किया जाएगा।

सिलीगुड़ी तक जो एक्सप्रेसवे जा रहा है, उससे भी देवरिया की जनता कनेक्ट होगी। देवरिया जनपद के लोग 15 मिनट में इस तक पहुंच जाएंगे और इस सड़क से विभिन्न नगरों तक यात्रा कर सकेंगे। अच्छी सड़कें प्रगति का आधार बनती है। पहले कोई सोचता नहीं था कि देवरिया में मेडिकल कालेज खुलेगा।

आज देवरिया में मेडिकल कालेज खुला भी है और ओपीडी के साथ संचालित हो रहा है। हमने जिला अस्पताल के लिए भी जमीन चिह्नित करने का निर्देश दिए हैं। जनपद में आइटीआई कालेज के बनने से स्किल डेवलपमेंट होगा और रोजगार का अवसर मिलेगा।

सीएम योगी ने आगे कहा कि 2017 के पहले प्रदेश में गुंडा और माफियाओं का राज था। पर्व के पहले उपद्रव, गरीबों की जमीनों पर कब्जा आम बात थी। नौजवानों को रोजगार नहीं, अन्नदाताओं को योजनाओं का लाभ नहीं मिलता था। प्रदेश में बेटियां वह व्यापारी दोनों सुरक्षित नहीं थे। शाम 6:00 के बाद व्यापारी अपनी दुकान बंद कर लेता था, बेटियों को तक शाम होते-होते घर पहुंचने की चिंता रहती थी।

कहा कि पहले वन जिला वन माफिया होते थे। आज वन डिस्टिक वन मेडिकल कालेज व वन प्रोडक्ट है। आज बेटी की सुरक्षा में कोई सेंध नहीं लग सकता व्यापारी से टैक्स नहीं ले सकता। उत्तर प्रदेश की बेटियां रात्रि के शिफ्ट में रोजगार कर रही हैं और रात को अपने घर सुरक्षित पहुंच रही है। अगर उन्हें कोई छेड़ता है तो अगले चौराहे पर यमराज महाराज टिकट काटने के लिए बैठे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों को उनकी उपज का मूल्य मिल रहा है। गन्ना मूल्य बढ़ाकर 400 रुपया प्रति कुंतल किया। किसानों को किसान सम्मान योजना का लाभ प्रधानमंत्री मोदी ने निशुल्क राशन का लाभ दिया। शिक्षक शिक्षा मित्र और अनुदेशकों को कैशलेस चिकित्सा योजना का लाभ दिया। कुशीनगर में कृषि विश्वविद्यालय बन रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *