लुधियाना में लिव-इन पार्टनर की पिटाई करना पड़ा महंगा, गुस्साई भीड़ ने युवक के बाल काटे; जूतों की पहनाई माला

9.4kViews
1184 Shares

पंजाब के लुधियाना जिले के दुगरी इलाके में लिव-इन पार्टनर पर जानलेवा हमला कर फरार चल रहे आरोपित को बुधवार को स्थानीय लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा।

करीब पांच दिन से छिप रहे आरोपित को जैसे ही लोगों ने इलाके में देखा, उसे पकड़ लिया और पिटाई कर दी। घटना के बाद आरोपित इलाज के लिए पैसे देने का आश्वासन देता रहा, लेकिन बाद में इलाके से गायब हो गया।

बुधवार को आरोपित के इलाके में दिखाई देने की सूचना मिलते ही लोगों ने उसे घेर लिया और उसके बाल काटे और गले में चप्पलों का हार डाल दिया और जमकर पिटाई की।

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले दुगरी में कलह के चलते युवक ने लिव-इन पार्टनर पर हमला कर दिया था। आरोपित शराब पीने का आदी बताया जा रहा है, जिसका महिला अक्सर विरोध करती थी। उसने महिला के बाल काट दिए और पिटाई कर दी। महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *