Rakshabandhan 2026: डाकघर लाया राखी के लिए स्पेशल वॉटरप्रूफ लिफाफा…10% की छूट, बुकिंग में तेजी

2.7kViews
1899 Shares

 भाई की कलाई तक राखी सुरक्षित पहुंचाने के लिए डाक विभाग ने इस बार विशेष जलरोधी (वॉटरप्रूफ)  लिफाफा उपलब्ध कराया है। महज 10 रुपये कीमत वाले इस लिफाफे से राखी भेजने पर डाक शुल्क में 10 प्रतिशत की छूट भी मिल रही है।

इसके चलते रक्षाबंधन से पहले डाकघरों में राखी भेजने वालों की आवाजाही बढ़ने लगी है। प्रधान डाकघर में सुबह आठ से शाम पांच बजे तक राखियों की बुकिंग की जा रही है।

छुट्टियों में भी जारी रहेगी यह सेवा

प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर एआर खान ने बताया कि प्रतिदिन औसतन 50 से 60 राखियों की बुकिंग हो रही है। इसके अलावा 50 से 100 रक्षाबंधन संबंधी स्पीड पोस्ट भी किए जा रहे हैं। छुट्टियों में भी यह सेवा जारी रहेगी।जिले के सभी डाकघरों में विशेष लिफाफे उपलब्ध हैं। सिद्धार्थनगर से गोरखपुर तक 50 ग्राम से कम वजन के राखी लिफाफे का सामान्य डाक शुल्क 56 रुपये है, जबकि विशेष लिफाफे से भेजने पर इसमें 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। सामान्य लिफाफे से भी राखी भेजी जा सकती है, लेकिन उस पर स्पष्ट रूप से राखी लिखना जरूरी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *