उत्तर प्रदेश के लोगों को अभी नहीं मिलेगी भीषण गर्मी से राहत, मौसम विभाग ने जारी किया तीन दिन का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के लोगों को अभी भीषण और तीखी गर्मी से अभी राहत नहीं मिलने वाली है। सात दिन तक लोगों को गर्मी का कहर झेलना पड़ेगा। मौसम विभाग ने तो अगले 48 घंटों में तो स्थिति और गंभीर होने की चेतावनी जारी की है।

लखनऊ के जिलाधिकारी विशाख जी ने तो भीषण और तीखी गर्मी को देखते हुए सभी बोर्ड के स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया। उनके निर्देश पर स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है।

मौसम विभाग ने भीषण गर्मी को लेकर तीन दिन का रेड अलर्ट जारी किया है। यह रेड अलर्ट बुंदेलखंड के जिलों और पास के क्षेत्रों के लिए है। बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर देहात, बांदा, झांसी, ललितपुर, औरैया, जालौन, हमीरपुर व वाराणसी समेत दस जिलों के लिए गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही पूर्वांचल के जिलों के लिए येलो अलर्ट है।

उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तेज लू की चेतावनी जारी की गई है। अगले सात दिनों तक

जारी रहेगा। मौसम विभाग ने सभी से सतर्क रहने का अपील की है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में स्थिति और गंभीर होने की चेतावनी दी है।

रेड अलर्ट का मतलब मौसम लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने गर्मी का कहर देखते हुए सभी विभागों से सतर्क रहने और गर्मी से संबंधित बीमारियों की रोकथाम के निर्देश दिए हैं।प्रदेश के 24 जिलों में दो दिन के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तक लोगों को भीषण गर्मी और गर्म हवाओं से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।बांदा लगातार पांचवें दिन सबसे गर्म जिला रहा, जहां तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के कई शहरों में पारा 43 से 44 डिग्री के पार पहुंच गया है। एंटी-साइक्लोन और शुष्क पछुआ हवाओं के चलते हालात और बिगड़ गए हैं। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर में घर से बाहर न निकलने, पर्याप्त पानी पीने और सतर्क रहने की सलाह दी है।

लखनऊ में सभी बोर्ड के स्कूल बंद

लखनऊ में भीषण गर्मी के कारण जिलाधिकारी विशाख जी ने सभी बोर्ड के स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है। इसके बाद से 22 मई लखनऊ के सभी बोर्ड के विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश घोषित किया गया है।

जिलाधिकारी ने बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए स्कूल बंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए अवकाश का आदेश जारी किया है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद लखनऊ में सभी स्कूलों में ग्रीष्मावकाश लागू कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *