कानपुर में अग्रवाल समाज की बैठक में हंगामा, आरोप-प्रत्यारोप के बीच चुनाव स्थगित

7.0kViews
1922 Shares

अग्रवाल समाज की वार्षिक आमसभा और द्विवार्षिक चुनाव के दौरान रविवार को जमकर हंगामा हुआ। एक पदाधिकारी को वाट्सएप ग्रुप से हटाने और संस्था से बाहर करने के मुद्दे को लेकर सदस्य दो पक्षों में बंट गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर आरोप-प्रत्यारोप हुए और मामला हाथापाई तक पहुंचने की नौबत आ गई।

विवाद बढ़ता देख कार्यकारिणी के चुनाव को स्थगित करने का निर्णय लिया गया। वहीं पदाधिकारियों ने चुनाव कराने की मांग की और जिद पर अड़ गए। पूर्व में घोषित चुनाव अधिकारी के चले जाने पर सभा के वरिष्ठ सदस्य मोतीलाल अग्रवाल ने नए चुनाव अधिकारी की घोषणा की और कहा कि दोपहर बाद तीन बजे से चुनाव शुरू होगा।बताया गया कि संस्था के सदस्य पवन भीमसरिया की ओर से पदाधिकारियों को दिए गए बयान को लेकर कार्रवाई की बात सामने आई थी। इसके अलावा मनीष अग्रवाल को वाट्सएप ग्रुप से हटाने और संस्था से निष्कासित करने का मुद्दा आमसभा में उठाया गया। इसे लेकर कुछ सदस्यों ने आपत्ति जताई और बैठक में तीखी बहस शुरू हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *