मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित अन्य वरिष्ठ नेता 17 मई को मंत्रियों के साथ अलग-अलग बातचीत भी करेंगे। इस आधार पर किन मंत्रियों का प्रदर्शन कमजोर रहा है, उन्हें चिह्नित किया जाएगा। पार्टी सूत्रों का कहना है कि कुछ विवादों में रहने वाले वरिष्ठ मंत्रियों को मंत्रिमंडल से बाहर भी किया जा सकता है।