boAt ने इंडियन मार्केट में अपनी नई Aavante Bar Prime साउंडबार सीरीज लॉन्च कर दी है। इस सीरीज के तहत कंपनी ने तीन नए मॉडल लॉन्च किए हैं, जिनमें Aavante Bar Prime B450, Aavante Bar Prime DA600 और Aavante Bar Prime Thunder-D मॉडल शामिल है।
नए साउंडबार में न सिर्फ दमदार ऑडियो आउटपुट मिल रहा है बल्कि सराउंड साउंड और Dolby टेक्नोलॉजी का सपोर्ट भी मिल रहा है जो इन्हें और भी खास बना रहा है। चलिए पहले इनकी कीमत पर एक नजर डालते हैं…
Aavante Bar Prime साउंडबार सीरीज कि कीमत
कीमत की बात करें तो boAt Aavante Bar Prime B450 की कीमत ₹9,999 से शुरू होती है। जबकि Aavante Bar Prime DA600 की कीमत ₹15,999 और Aavante Bar Prime Thunder-D को कंपनी ने ₹18,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। इन साउंडबार को आप boAt की वेबसाइट, Amazon, Flipkart और अन्य रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं।
Aavante Bar Prime DA600 में दमदार आउटपुट
इस सीरीज का प्रीमियम मॉडल Aavante Bar Prime DA600 है। इस साउंडबार में 600W तक का साउंड आउटपुट और 5.2-चैनल सराउंड साउंड भी मिल रहा है। साथ ही इस साउंडबार में Dolby Atmos का सपोर्ट भी मिल रहा है। साउंडबार के साथ डुअल वायर्ड सबवूफर और डुअल रियर सैटेलाइट स्पीकर भी मिल रहे हैं।
साथ ही साउंडबार में Bluetooth 5.3, AUX, HDMI (ARC), USB और Optical कनेक्टिविटी भी मिल रही है। इसे टीवी, गेमिंग कंसोल और दूसरे एंटरटेनमेंट डिवाइस के साथ भी आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है। इस प्रीमियम मॉडल में दो 5.25-इंच ड्राइवर, चार 2.2-इंच ड्राइवर और दो 2.25-इंच ड्राइवर मिल रहे हैं।
Aavante Bar Prime B450 भी शानदार
इस सीरीज के Aavante Bar Prime B450 में 450W का साउंड आउटपुट मिल रहा है। साथ ही साउंडबार में भी 5.2-चैनल सराउंड साउंड के साथ डुअल वायर्ड सबवूफर और रियर सैटेलाइट स्पीकर भी मिल रहे हैं।
कनेक्टिविटी के लिए इस साउंडबार में Bluetooth 5.3, AUX, HDMI (ARC), USB और Optical पोर्ट मिल रहा है। साउंडबार में 4 Ohm और 8 Ohm इम्पीडेंस सपोर्ट भी मिल रहा है और सिग्नल-टू-नॉइज रेशियो 68dB बताया गया है।
Aavante Bar Prime Thunder-D
वहीं, इस सीरीज का तीसरा मॉडल Aavante Bar Prime Thunder-D है, जिसका प्राइस ₹18,999 है। इस मॉडल को फिलहाल ऑनलाइन लिस्ट नहीं किया गया है, लेकिन कंपनी ने इसकी Dolby Audio सपोर्ट के साथ आने की पुष्टि पहले ही कर दी है।
इस साउंडबार में भी B450 और DA600 की तरह ही फीचर्स देखने को मिल रहे हैं जहां Bluetooth 5.3, AUX, HDMI (ARC), USB और Optical कनेक्टिविटी भी मिल रही है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

