बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत की प्रसाद की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

 ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर की गली नंबर तीन में स्थित मंदिर सेवायत हिमांशु गोस्वामी की भोग प्रसाद की दुकान में शनिवार की भाेर में अचानक आग की लपटें दिखाई दीं तो आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

आनन-फानन में आग पर काबू पाने का प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल की सहायता से आग पर काबू पाया। जब तक दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया।

बांकेबिहारी मंदिर गली में प्रसाद की दुकान में लगी आग

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर की गली नंबर तीन स्थित भोग प्रसाद की दुकान जिसके स्वामी खुद मंदिर सेवायत हिमांशु गोस्वामी हैं। सुबह चार बजे दुकान से अचानक आग की लपटें उठती दिखाई दीं। देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया।

आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो समीप ही स्थित पुलिसचौकी से पुलिस फाेर्स ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। मौके पर पहुुंची दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

दिन में होती घटना तो होता बड़ा हादसा

भोग प्रसाद की दुकान में शार्टसर्किट के चलते आग लग गई। दिन में अगर अग्निकांड की घटना होती तो घटना बड़ी हो सकती थी। चूंकि दिनभर मंदिर की गली में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रहती है और दमकल के पहुंचने में भी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *