निसा और रासा के पदाधिकारियों ने सरकार से मांग की कि फीस संबंधी आदेश पर पुनर्विचार किया जाए और निजी स्कूल संगठनों के साथ जल्द बैठक आयोजित की जाए। उन्होंने भरोसा जताया कि बातचीत के माध्यम से ऐसा समाधान निकाला जा सकता है, जिससे अभिभावकों के हित भी सुरक्षित रहें और निजी स्कूलों का संचालन भी प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि संगठन सरकार के साथ सकारात्मक संवाद के लिए तैयार हैं और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में सहयोग देना चाहते हैं।