देश के 26 शहरों में 1159 KM के मेट्रो नेटवर्क पर चल रहा काम, हरियाणा में तेजी से हुई प्रगति; सरकार ने बढ़ाया बजट

1245 Shares

 देश में मेट्रो रेल विस्तार एवं शहरी सार्वजनिक परिवहन परियोजनाओं को पूरा करने के लिए सरकार पूरा जोर लगा रही है। दिल्ली-एनसीआर सहित देश के 26 शहरों में लगभग 1,159 किलोमीटर मेट्रो नेटवर्क (आरआरटीएस सहित) पर काम चल रहा है।

इन योजनाओं को समय से पूरा किया जा सके इसके लिए केंद्र सरकार की ओर बजट भी बढ़ाया गया है। गुरुग्राम में मेट्रो विस्तार योजना में जून माह तक 3.3 प्रतिशत भौतिक प्रगति हुई है। यह जानकारी केंद्रीय मंत्री की ओर से संसद के मानसून सत्र में राज्यसभा में सदस्य द्वारा किए गए सवाल में दी गई।

हरियाणा से भाजपा के राज्यसभा सदस्य संजय भाटिया ने सवाल किया था। उन्होंने गुरुग्राम सहित अन्य शहरों में मेट्रो विस्तार की जानकारी मांगी थी। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने लिखित उत्तर में बताया उपरोक्त जानकारी दी।

गुरुग्राम में 28 किलोमीटर लंबी परियोजना को मंजूरी

इसके अतिरिक्त विभिन्न संजय भाटिया द्वारा हरियाणा से संबंधित पूछे गए प्रश्न के उत्तर में केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया कि मिलेनियम सिटी सेंटर, गुरुग्राम से साइबर सिटी तथा द्वारका एक्सप्रेसवे तक 28.5 किलोमीटर लंबी मेट्रो परियोजना को मंजूरी प्रदान की जा चुकी है। परियोजना पर निर्माण कार्य शुरू हो चुका है और जून 2026 तक लगभग 3.3 प्रतिशत भौतिक प्रगति दर्ज की गई है।

केंद्र सरकार के अनुसार इस मेट्रो परियोजना के पूर्ण होने से गुरुग्राम में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी, साथ ही ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन में भी कमी लाने में मदद मिलेगी।

मंत्री ने बताया कि मेट्रो परियोजनाओं के लिए वित्तीय सहायता में भी निरंतर वृद्धि की है। वर्ष 2023-24 में मेट्रो परियोजनाओं के लिए 23,102.20 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए गए थे, जबकि 2026-27 के बजट अनुमान में यह राशि बढ़ाकर 30,942.05 करोड़ रुपये कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *