बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरैया थाना कांड के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था।
कुढ़नी इलाके से दबोचा गया
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मुन्ना कुमार के रूप में हुई है, जो तुर्की थाना क्षेत्र के छाजन दर्जिया गांव निवासी स्वर्गीय रामसागर राय का पुत्र है। एसटीएफ की टीम ने कुढ़नी थाना अंतर्गत कढ़नी मोड़ पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया।
कई गंभीर मामलों में था वांछित
पुलिस के अनुसार, मुन्ना कुमार पर सरैया और मनीयारी थाना में लूट और आर्म्स एक्ट सहित कुल तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह वर्ष 2023 से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।
मोबाइल से मिले अहम सुराग
गिरफ्तारी के दौरान एसटीएफ ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पुलिस को इस मोबाइल से कुछ अन्य संदिग्ध बदमाशों के बारे में अहम जानकारी मिली है, जिस पर अब एसटीएफ की नजर बनी हुई है।
आगे की कार्रवाई जारी
एसटीएफ की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। साथ ही उसके नेटवर्क और अन्य आपराधिक गतिविधियों की भी जांच की जा रही है।


