जनगणना ड्यूटी में असमानता पर गोरखपुर के शिक्षकों का आक्रोश, अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

4.2kViews
1915 Shares

 जनगणना 2027 के कार्यों में ड्यूटी आवंटन को लेकर उठी विसंगतियों के विरोध में गुरुवार को महात्मा गांधी इंटर कालेज के शिक्षकों ने प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।

शिक्षकों ने आरोप लगाया कि उच्च ग्रेड पे वाले शिक्षकों को प्रगणक की ड्यूटी दी गई है, जबकि कम वेतनमान वाले कर्मचारियों को सुपरवाइजर बनाया गया है, जो उनकी गरिमा के विपरीत है। इसके अलावा दो मई को जनगणना प्रशिक्षण और उसी दिन नीट परीक्षा की ब्रीफिंग होने से भी शिक्षकों ने असमंजस की स्थिति बताई।

शिक्षक संघ के नेता आशुतोष दुबे, रामप्रताप राम और देवनाथ राय के नेतृत्व में शिक्षकों ने महापौर डा.मंगलेश श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी विनीत कुमार सिंह, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल तथा डीएम कार्यालय के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अतुल कुमार श्रीवास्तव से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं।

महापौर ने आश्वासन दिया कि विसंगतियों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। वहीं अपर जिलाधिकारी ने सीनियर-जूनियर असमानता खत्म करने और अधिक शिक्षकों को रिजर्व में रखने की बात कही। इस दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे। -विज्ञप्ति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *