काम छोड़ने की बात पर भड़क उठा मालिक! रांची में ऑटो चालक पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग

4.0kViews
1995 Shares

राजधानी रांची के कांटाटोली इलाके में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। करीब 10 वर्षों से एक ही मालिक का ऑटो चला रहे चालक ने जब काम छोड़ने की बात कही, तो विवाद इतना बढ़ गया कि उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गई। गंभीर रूप से झुलसे चालक का इलाज रिम्स में चल रहा है, जबकि आरोपितों की तलाश में पुलिस लगातार छापामाकी कर रही है।

10 साल पुराने कामकाजी रिश्ते का खौफनाक मोड़

घायत चालक की पहचान समीर उर्फ सोनू के रूप में हुई है। पीड़ित के भाई मो. आरिफ उर्फ गुड्डू ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, समीर पिछले 10 वर्षों से नामकुम के मो. असलम का ऑटो चलाता था।

बताया गया कि 11 जुलाई को समीर ने असलम के सामने आगे से गाड़ी नहीं चलाने की बात कही और काम छोड़ने की इच्छा जताई। इसी बात से नाराज होकर असलम आग-बबुला हो गया और उसे जान से मारने की धमकी दी।

आरोप है कि शाम करीब 5:30 बजे कांटाटोली स्थित यूनियन बैंक के पास असलम के बेटे मो. रूमन और सिंटू मिस्त्री ने समीर पर पेट्रोल डाल माचिस मार दी।

इससे हादसे में समीर की दोनों कलाई, बांह, छाती और पेट गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस तलाश में जुट गयी है। इस घटना के बाद कांटाटोली और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने लोगों को भी हैरान कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *