‘हमारा चंडीगढ़’; PM मोदी ने दिखाया जुड़ाव, बोले-यह शहर देश के लिए डेवलपमेंट मॉडल

3.8kViews
1502 Shares

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को चंडीगढ़ पहुंचे तो इस शहर से जुड़ी यादें ताजा करते हुए अपना जुड़ाव दिखाया। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि चंडीगढ़ केवल एक शहर नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए एक डेवलपमेंट मॉडल है। यह शहर सुनियोजित विकास, आधुनिक सुविधाओं और बेहतर जीवनशैली का प्रतीक है।

पीएम ने कहा कि चंडीगढ़ की पहचान मां चंडी के आशीर्वाद से है। यहां का विकास केवल शहरवासियों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका सीधा लाभ हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के लाखों लोगों को भी मिलता है।

प्रधानमंत्री ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि जब मैं चंडीगढ़ में रहता था, तब अक्सर पीजीआई आना पड़ता था।” उन्होंने बताया कि वर्ष 2015 में पीजीआई के दीक्षांत समारोह में आने का अवसर मिला था और पिछले एक दशक में संस्थान की स्वास्थ्य सेवाओं एवं बुनियादी ढांचे में उल्लेखनीय विस्तार हुआ है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने और आधुनिक चिकित्सा सेवाओं का विस्तार करने के लिए कार्य कर रही है, जिसका बड़ा लाभ चंडीगढ़ सहित पूरे उत्तरी भारत को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *