Anushka Sharma के पति Virat Kohli से फिर हुई गलती से ‘मिस्टेक’? यूजर्स बोले- इ्ंस्टा एल्गोरिदम का कुछ करना होगा

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) एक बार फिर से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की एक्टिविटी को लेकर चर्चा में आ गए हैं। पिछली बार जब उनके अकाउंट से टीवी अभिनेत्री अवनीत कौर (Avneet Kaur) की तस्वीर लाइक हुई थी, तो इस गलती का पूरा ठीकरा उन्होंने ‘इंस्टाग्राम एल्गोरिदम’ पर फोड़ दिया था।

हालांकि, अब विराट कोहली के अकाउंट से फिर कुछ ऐसा हो गया है, जो इंटरनेट के जासूसों की पैनी नजरों से बच नहीं सका। अनुष्का शर्मा के पति ने इस बार गलती से किसकी फोटो लाइक कर दी, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है? आइए नीचे विस्तार से जानते हैं:

जर्मन व्लॉगर की फोटो पर आया विराट का ‘लाइक’

अवनीत कौर के बाद विराट कोहली इस बार एक जर्मन व्लॉगर ‘लेजला’ (Lejla) की फोटो लाइक करने को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। हैरानी की बात यह है कि यह ‘लाइक’ इसी साल 30 जनवरी की एक पोस्ट पर किया गया है। जिस फोटो को लाइक किया गया है, उसमें यह खूबसूरत जर्मन व्लॉगर स्काई ब्लू रंग की वन-पीस ड्रेस पहनकर पोज देती नजर आ रही हैं।

यह पोस्ट विराट कोहली ने सच में खुद लाइक की है या फिर एक बार फिर से ‘एल्गोरिदम’ की कोई तकनीकी गड़बड़ी हुई है? इसे लेकर अभी तक क्रिकेटर की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि, इस ‘लाइक’ का स्क्रीनशॉट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की हंसी नहीं रुक रही है।

अवनीत कौर विवाद पर विराट ने दी थी ये सफाई

आपको बता दें कि इससे पहले जब विराट कोहली के अकाउंट से अवनीत कौर की पोस्ट लाइक हुई थी, तो इंटरनेट पर उनका खूब मजाक उड़ाया गया था। खबर वायरल होने के बाद खुद विराट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा नोट लिखकर सफाई दी थी।

उन्होंने लिखा था, “मैं यह क्लियर करना चाहूंगा कि जब मैं अपनी फीड स्क्रॉल कर रहा था, तो ऐसा लगता है कि एल्गोरिदम ने गलती से किसी इंटरैक्शन को रिकॉर्ड कर लिया होगा। इसके पीछे मेरा कोई इंटेंशन नहीं था। मैं गुजारिश करता हूं कि बेवजह की अटकलें ना लगाई जाएं।”

सोशल मीडिया यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स

विराट कोहली की इस वायरल खबर को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं और अनुष्का शर्मा का भी जिक्र कर रहे हैं। एक यूजर ने मजाक में लिखा, “अकाय के हाथ से फोन ले लो भाभी… लगता है गलती से वो लाइक कर देता है।” दूसरे यूजर ने लिखा, “भाभी जी आप नाराज मत होना, उनका फोन गलती से लेकर मैंने लाइक कर दिया था।” एक अन्य यूजर ने पिछली घटना पर चुटकी लेते हुए लिखा, “भाई, अब तो इस एल्गोरिदम का कुछ करना ही पड़ेगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *