गोड्डा में इंस्टाग्राम पर प्यार चढ़ा परवान, बेंगलुरू लेकर भाग गया था लड़का; जसीडीह पहुंचाकर हुआ फरार

1743 Shares

पोडै़याहाट थाना क्षेत्र से शादी की नियत से भगाई गइ नाबालिग को पोडै़याहाट की पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

बुधवार को पुलिस ने अपहृत लड़की को जसीडीह से बरामद कर लिया है। जबकि आरोपित लड़का अभी तक फरार है । ज्ञात हो कि थाना कांड संख्या 46 /26 के तहत धारा 96/137(2) बीएनएस के आरोपी द्रोपद गांव निवासी नीशु कुमार को बनाया है।

नाबालिक लड़की के पिता ने आवेदन में उल्लेख किया था कि बीते दिन नाबालिग को बहला फुसलाकर एवं शादी का प्रलोभन देकर आरोपी के द्वारा अपहरण कर लिया है। इस संबंध में बताया जाता है कि लड़की और लड़का दोनों ही बेंगलुरु चला गया था।

इधर पुलिस के लगातार दबिश के कारण लड़का बेंगलुरु से लड़की को लाया और जसीडीह स्टेशन में छोड़कर घर वालों को खबर कर फरार हो गया। इसकी जानकारी पोड़ैयाहाट थाना को मिली तो एएसआई मनोकांत कुमार जसीडीह जाकर लड़की को बरामद कर थाना लाया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इन दोनों के बीच 1 साल पूर्व इंस्टाग्राम के माध्यम से प्यार हुआ और धीरे-धीरे यह प्यार प्रमाण चढ़ते गया । इधर पुलिस आरोपी लड़के की बारामदगी को लगातार छापेमारी कर रही है।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र में इन दिनों नाबालिक लड़की अपहरण का मामला बढ़ते जा रहा है। हर एक दो दिन में थाना में अपहरण का मामला दर्ज हो रहा है।

थाना प्रभारी महावीर पंडित ने बताया कि नाबालिक को जसीडीह से बरामद कर लिया है। आगे की कार्यवाही की जायेगी। पुलिस आरोपित तक पहुंचने की फिराक में हैं। इस मामले में पुलिस के द्वारा पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किय गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *