IPL 2026 Orange Cap List: विराट कोहली ने SRH के क्लासेन से छिनी ऑरेंज कैप, वैभव ने झेला तगड़ा नुकसान

 37 साल के विराट कोहली के सिर आईपीएल 2026 की ऑरेंज कैप सज चुकी हैं। किंग कोहली, जो कि आईपीएल इतिहास के ऑल-टाइम लीडिंग स्कोरर हैं। उन्होंने अभी तक कुल 8,889 रन टूर्नामेंट में बना लिए हैं। लखनऊ के खिलाफ मंगलवार को खेले गए मैच के बाद आरसीबी के स्टार ने 49 रन की पारी खेली और उनकी पारी ने टीम को 147 रन का लक्ष्य हासिल करने में मदद की।

Virat Kohli के पास हैं Orange Cap

दरअसल, विराट कोहली ने आईपीएल के मौजूदा सीजन में पांच मैच खेलते हुए 57 की औसत और 158 के स्ट्राइक रेट के साथ 228 रन बना लिए हैं। उनके बल्ले से इस दौरान कुल 25 चौके और 8 छक्के निकले हैं। कोहली आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली लिस्ट में 8 स्थान ऊपर चढ़कर पहले पायदान पर पहुंचे हैं।

ये पहली बार नहीं, जब उन्होंने ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया हो, बल्कि साल 2016 में उन्होंने 973 रन सीजन में बनाकर ऑरेंज कैप जीती थी। इसके बाद साल 2024 में उन्होंने अपनी दूसरी ऑरेंज कैप जीती, जहां टूर्नामेंट में उन्होंने 154 के स्ट्राइक रेट के साथ 741 रन बनाकर सीजन फिनिश किया था।

साल बीतते गए, लेकिन कोहली के रन बनाने की भूख आज भी जारी हैं। एक बार फिर आईपीएल 2026 की ऑरेंज कैप रेस में वो पहले पायदान पर पहुंच गए हैं। ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाते ही उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन को दूसरे पायदान पर धकेल दिया है, जिन्होंने पांच पारियों में 224 रन बनाए हैं। क्लासेन ने 44 की औसत और 142 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया है।

तीसरे नंबर पर है रजत पाटीदार, जो कोहली की आरसीबी टीम के कप्तान हैं। उनके बल्ले से इस सीजन 222 रन निकले हैं। ईशान किशन चौथे नंबर पर 213 रन के साथ मौजूद हैं। पांचवें नंबर पर वैभव सूर्यवंशी खिसक गए हैं, जिन्होंने आरआर की ओर से खेलते हुए इस सीजन 200 रन बना लिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *