पीएम मोदी अपने संग ले गए देवभूमि की खास भेंट, देशभर में छाया उत्तराखंड का ‘लाटि’ आर्ट

1323 Shares

 गढ़ी कैंट स्थित जसवंत सिंह ग्राउंड में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नंदा देवी राजजात का स्मृति चिह्न भेंट किया। जिसे ‘लाटि’ आर्ट की कंचन जदली ने डिजाइन किया गया था। 15*18 इंच बड़ा है स्मृति चिह्न को प्रधानमंत्री के हाथों में देख कंचन और परिवार घर पर उत्साहित नजर आए और खुशी से झूम उठे।

नहीं था कि मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री को करेंगे भेंट

कंचन की मां शशि जदली ने बताया कि कुछ ही दिन पहले उन्हें ऑर्डर आया था कि इतना बड़ा स्मृति चिह्न चाहिए जिसमें उत्तराखंड की लोक संस्कृति झलकती हो। इसके बाद कई स्मृति चिह्न दिखाए तो अंत में नंदा देवी राजजात स्मृति चिह्न फाइनल किया गया। लेकिन, उन्हें यह तो पता था कि प्रधानमंत्री के मंच यह स्मृति चिह्न किसी विशेष के लिए होगा लेकिन यह पता नहीं था कि मुख्यमंत्री इसे प्रधानमंत्री को भेंट करेंगे।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लाइन देखने के दौरान जब यह नजारा देखा तो पूरा परिवार खुशी से झूम उठा। इस स्मृति चिह्न में मां नंदा की डोली को उठाते भक्त, आगले चलता चौसिंगा खाडू और ढोल दमाऊं वादन को दिखाया गया है।

मूल रूप से पौड़ी जिले के लैंसडाउन निवासी कंचन जदली स्वरचित कार्टून चरित्र ””लाटि”” को गुदगुदाती पंचलाइन के साथ प्रस्तुत कर लोगों को अपनी बोली-भाषा से जुड़े रहने के लिए प्रेरित करने के साथ ही उत्तराखंड की लोकभाषा गढ़वाली व कुमाऊंनी के संरक्षण पर कार्य रही हैं। कंचन ने इसे लाटि आर्ट नाम दिया है। और इसके तहत स्मृति चिह्न भी तैयार किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *