गुस्से का खौफनाक अंजाम: बोकारो में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या, शव के पास सोता रहा पति

2.7kViews
1467 Shares

झारखंड के बोकारो में मायके जाने की एक साधारण सी जिद ने ऐसा खौफनाक मोड़ लिया कि पूरा गांव सन्न रह गया। रामडीह गांव में एक पति ने गुस्से में अपनी ही पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और फिर उसी के खून से सने शव के पास बेखौफ सोता रहा। सुबह जब परिजन दरवाजा खटखटाते रहे, तब इस दिल दहला देने वाली वारदात का खुलासा हुआ।

पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के चाकुलिया टोला, रामडीह गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शराबी पति ने अपनी ही पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। घटना का कारण मायके जाने को लेकर पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद बताया जा रहा है। मृतका की पहचान 25 वर्षीय शानु देवी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात शानु देवी ने अपने पति विकास रजवार से मायके जाने की बात कही, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद के दौरान गुस्से में आकर विकास रजवार ने सो रही पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी पति घर से बाहर निकल गया और कुछ देर बाद फिर शराब पीकर वापस लौटा। हैरानी की बात यह रही कि वह खून से लथपथ पत्नी के शव के पास ही सो गया। रविवार सुबह करीब नौ बजे जब दोनों देर तक नहीं उठे, तो पिता शक्ति पद रजवार उन्हें जगाने पहुंचे।

उन्होंने देखा कि बहू खून से सनी अचेत पड़ी है। पूछताछ करने पर बेटे ने खुद ही पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पिंड्राजोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है। ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी अक्सर शराब के नशे में रहता था, जिसके कारण घर में आए दिन विवाद होता रहता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *