एमपी बोर्ड रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट जारी, 10वीं में प्रतिभा व 12th में खुशी ने किया टॉप

एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026 परीक्षाओं में भाग लेने वाले 16 लाख से अधिक छात्रों एवं उनके अभिभावकों का इंतजार खत्म हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की ओर से सुबह 11 बजे कक्षा 10वीं एवं 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। नतीजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किये गए हैं। परिणाम जारी होने के साथ ही दोनों ही कक्षाओं से टॉप करने वाले स्टूडेंट्स की लिस्ट भी साझा कर दी गई है।

दोनों ही कक्षाओं में लड़कियों ने किया टॉप

मध्य प्रदेश 10th क्लास में पन्ना की प्रतिभा सिंह सोलंकी ने 500 में से 499 अंक हासिल कर टॉप किया है वहीं 12वीं कक्षा में भोपाल की खुशी राय ने राज्य में टॉप पोजीशन हासिल की है। चांदनी विश्वकर्मा ने 12th में खुशी के साथ पहले स्थान प्राप्त किया है। दोनों ही छात्राओं ने 500 में से 494 अंक हासिल किये हैं।

12th साइंस स्ट्रीम में श्लोक प्रजापति ने राज्य में टॉप किया है। आर्ट्स में मुरैना की श्रुति तोमर ने पहला स्थान हासिल किया है।

टॉपर्स को किया जाएगा सम्मानित

जो स्टूडेंट्स बोर्ड परीक्षाओं में टॉप करेंगे उनको राज्य सरकार की सम्मानित किया जायेगा। टॉपर्स को नकद धनराशि के साथ ही लैपटॉप/ स्कूटी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा।

रोल नंबर से चेक करें रिजल्ट

एमपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने पर छात्रों को उसे चेक करने के लिए रोल नंबर की आवश्यकता होगी। ऐसे में स्टूडेंट्स अपना रोल नंबर लिखकर अपने पास रख लें। अगर आप अपना रोल नंबर भूल गए हैं तो प्रवेश पत्र ढूंढ़कर पास रखे लें।
रिजल्ट की जांच ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in और mpbse.nic.in पर के साथ ही MPBSE के एप, डिजीलॉकर एप एवं वेबसाइट के साथ ही SMS से भी चेक किया जा सकेगा।

पिछले साल इन स्टूडेंट्स ने किया था टॉप

पिछले वर्ष 10वीं में प्रज्ञा जायसवाल ने टॉप किया है। उन्होंने 500 में से मिले 500 अंक हासिल किये हैं। इसके अलावा 12वीं कक्षा में प्रियल द्विवेदी ने टॉप किया है। इन्होंने 500 में से 492 अंक प्राप्त किये थे। दोनों ही कक्षाओं में टॉप पोजीशन हासिल करने वाले स्टूडेंट्स की लिस्ट निम्नलिखित है-

एमपी बोर्ड 10वीं टॉपर लिस्ट

  • प्रज्ञा जायसवाल (सिंगरौली)- 500/500
  • आयुष दिवेदी (रीवा)- 499/500
  • शैजाह फातिमा (जबलपुर)- 498/500
  • मानसी साहू (सीधी)- 497/500
  • सुहानी प्रजापति (उज्जैन)- 497/500
  • शिवम पांडे (सतना)- 497/500
  • अंजली शर्मा (रीवा)- 497/500
  • सुम्बुल खान (सागर)- 496/500
  • तरन्नुम रंगरेज (दमोह)- 496/500
  • अनिमेष वर्मा (रीवा)- 496/500
  • अनुराग कुमार साहू (सिंगरौली)- 496/500
  • प्राची कौरव (नरसिंगपुर)- 496/500

एमपी बोर्ड 12वीं के स्ट्रीम वाइज टॉपर

आर्ट्स स्ट्रीम टॉपर

  • अंकुर यादव, रीवा: नंबर- 489/500
  • आर एन पांडे, रीवा: नंबर- 488/500
  • अभिषेक मिश्रा, रीवा: नंबर- 488/500
  • हिना देवी, शहडोल: नंबर- 488/500
  • अर्चना अरिह्वार, विदिशा: नंबर- 487/500
  • रंजित पटेल, पन्ना: नंबर- 486/500
  • दिव्यांशी भदौरिया, रीवा: नंबर- 486/500
  • वैदेही मंडलोई, इंदौर: नंबर- 486/500
  • अंश शर्मा, विदिशा: नंबर- 485/500
  • निखिल कुमार पांडे, भोपाल: नंबर: 485/500

कॉमर्स ग्रुप के टॉपर

  • रैंक 1: रिमझिम करोठिया, समर्थ बाल मंदिर उ.मा.वि. आनंद नगर, ग्वालियर 500/491
  • रैंक 2: अभय सिंह, शासकीय उ. मा. उत्कृष्ट विद्यालय क्र. सीधी 500/489
  • रैंक 3: जीशान कुरैशी, ज्ञान ज्योति ई. एम. हायर सेकेंडरी स्कूल , नैनपुर, मंडला, 500/488
  • रैंक 4: निशु पंडित, शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उ. मा. वि. शिवाजी नगर, भोपाल, 500/487, प्रांजल कुशवाहा, सुभाष उत्कृष्ट उ. मा. वि. शिवाजी नगर, भोपाल- 500/487, तेजस ठाकुर, ज्ञान ज्योति ई. एम. उ. मा. वि. नैनपुर, मंडला – 500/487
  • रैंक 5: प्राची पांडे, उमादत्त स्मृति उ. मा. वि. ढेकहा, रीवा – 500/486

साइंस स्ट्रीम के टॉपर

  • गार्गी अग्रवाल – प्रथम स्थान, 500 में से 484
  • दिव्यांशु तिवारी – रैंक 1, 500 में से 484
  • स्नेहा शर्मा – रैंक 2, 500 में से 483
  • दीपिका सिंह – रैंक 2, 500 में से 483
  • पार्थ राठौड़ – रैंक 2, 500 में से 483वां स्थान
  • अन्वी राजोरिया – रैंक 3, 500 में से 483
  • ईवा जैन – रैंक 3, 500 में से 482

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *