कानपुर में रातभर बारिश, जानिए आगे दो दिन कैसा रहेगा मौसम

7.8kViews
1922 Shares

 शहर में बुधवार की सुबह लोगों की नींद खुली तो चारों ओर वर्षा का असर साफ नजर आया। देर रात शुरू हुई वर्षा ने सुबह तक पूरे शहर को तरबतर कर दिया। सड़कों पर पानी भरा दिखा जिससे सुबह की दिनचर्या प्रभावित रही।

मंगलवार शाम चक्रवात बनते ही तेज हवा चलने लगी और बारिश शुरू हो गई थी। 26 किलोमीटर की रफ्तार से चली हवा ने शाम से ही मौसम को बदल दिया था। वर्षा के चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बीते कई दिनों से पड़ रही गर्मी से लोगों को राहत मिली। सुबह की ठंडी हवा और बादलों की मौजूदगी ने मौसम को सुहावना बना दिया। हालांकि, वर्षा के कारण शहर के कई इलाकों और प्रमुख मार्गों पर पानी जमा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ऑफिस और स्कूल जाने वाले लोगों को धीमी यातायात और फिसलन भरी सड़कों के कारण देरी झेलनी पड़ी।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने के कारण दिनभर आसमान में बादल छाए रहने और रुक-रुक कर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी भी हो सकती है।
विशेषज्ञों का कहना है कि इस बदलाव के चलते अगले 24 से 48 घंटों तक मौसम का यही मिजाज बना रह सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *