बाघ की दहाड़… नंदी की शक्ति, The Vvaan की रिलीज डेट का एलान; सुपरनैचुरल है सिद्धार्थ-तमन्ना की फिल्म

8.2kViews
1530 Shares

एक्शन, ड्रामा, रोमांस और सस्पेंस-थ्रिलर के बाद अब कुछ नई कहानियां बड़े पर्दे पर आ रही हैं। नाग-नागिन से लेकर स्त्री-भेड़िया जैसी कहानियां दर्शकों के सामने आ रही हैं। अब जल्द ही एक और फिल्म सामने आ रही है, जिसमें रोमांस से लेकर डर और ड्रामा सबकुछ होगा। फिल्म का नाम है वन और अब लीजिए फिल्म की रिलीज डेट का एलान हो गया है।

वन की रिलीज डेट का एलान

सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) की मचअवेटेड फिल्म वन को लेकर चर्चा काफी वक्त से हो रही है। अब लीजिए हाल ही में मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का एलान कर दिया है। इसके अलावा फिल्म का एक पोस्टर भी रिलीज किया गया है।

फिल्म के नए पोस्टर के मुताबिक, फिल्म अब 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू हो गई है। पोस्टर में एक ताकतवर योद्धा जैसे किरदार को एक बैल और एक बाघ के बीच खड़े हुए देखा जा सकता है। पोस्टर दमदार होने के साथ-साथ काफी रहस्यमयी भी लग रहा है। पोस्टर फिल्म की कहानी को लेकर उत्सुकता बढ़ा रहा है।

क्या है फिल्म वन की कहानी?

‘द वन’ (The Vvaan) की कहानी असल में बेहद हटकर होने वाली है। फिल्म की कहानी भारतीय लोककथाओं से प्रेरित बताई जा रही है, जिसमें फैंटेसी, एक्शन, कॉमेडी और एडवेंचर का शानदार मेल देखने को मिलेगा। फिल्म में एक नई दुनिया, शानदार विजुअल्स और बड़े पर्दे का एक अलग अनुभव देखने को मिलेगा।

फिल्म का मकसद ऐसी भारतीय कहानी को सामने लाना है, जिनसे हर उम्र के दर्शक जुड़ सकें। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि अपने किरदारों और कहानियों के साथ एक नई दुनिया की शुरुआत है। मेकर्स पहले ही ‘द लीजेंड ऑफ वन’ कॉमिक बुक के जरिए इस दुनिया की पहली झलक दिखा चुके हैं।

फिल्म बालाजी मोशन पिक्चर्स और टीवीएफ मोशन पिक्चर्स मिलकर साथ बना रहे हैं। फिल्म को दीपक कुमार मिश्रा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की कहानी अरुणाभ कुमार ने लिखी है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया के अलावा कई और किरदार भी नजर आएंगे। ‘द वन – फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के टाइटल के साथ फिल्म 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *