‘मेरे पास ज्यादा ऑप्शन नहीं हैं’, Raakh एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने बताया सबसे कड़वा सच, बोलीं- ‘यही जिंदगी है’
सितारों के साथ आने वाले भारी भरकम आंट्राज (उनके साथ रहने वाले मैनेजर, मेकअप, हेयर आर्टिस्ट, कुक जैसे लोगों की टीम) पिछले काफी समय से चर्चा में है। कई फिल्मकार और कलाकार सितारों के साथ आने वाले बड़े आंट्राज और उस पर होने वाले फिजूलखर्ची पर सवाल उठा चुके हैं।
अब सरफरोश और दिलजले फिल्मों की अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने भी इस पर बोला है। इतना ही नहीं, ‘राख‘ एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने फिल्मों के बदलते दौर और काम को लेकर आ रही मुश्किलों पर भी खुलकर बात की है।

मेरे पास बहुत सारे विकल्प नहीं हैं’-सोनाली बेंद्रे
हालिया प्रदर्शित वेब सीरीज राख के लिए खूब सराहना बटोर रहीं सोनाली इन दिनों काम चुनने की अपनी प्राथमिकताओं पर कहती हैं, “मुझे इतने भी विकल्प नहीं मिल रहे हैं कि अपने पैमाने बनाऊं, जो भी आता है, उसी में से चुनती हूं। यही तो जिंदगी की वास्तविकता है। वेब सीरीज राख के बाद मुझे इंडस्ट्री के अच्छे अच्छे फिल्मकारों और लेखकों के मैसेज आए। हो सकता है परिस्थितियां थोड़ी बदल जाएं और अब वे मुझे अलग-अलग भूमिकाओं में देखना शुरू करें।90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे, माधुरी दीक्षित, काजोल और करिश्मा कपूर की तरह की लगातार ओटीटी की दुनिया को एक्सप्लोर कर रही हैं। उन्होंने खुद को न सिर्फ ओटीटी और फिल्मी दुनिया तक सीमित रखा है, बल्कि वह टीवी पर होस्टिंग और शोज जज भी करती हैं। उन्होंने साल 2025 में रियलिटी शो ‘पति-पत्नी और पंगा’ होस्ट किया था। अब वह इसके दूसरे सीजन के साथ जल्द ही टीवी पर फिर से लौट सकती हैं।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।