CM फडणवीस ने Mercedes G63 चलाकर किया मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे उद्घाटन, क्या है SUV की खासियत?

8.3kViews
1832 Shares

Mumbai-pune Expressway भारत के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण रास्तों में से एक है जो मुंबई और पुणे जैसे बड़े शहरों को जोड़ता है। इस रास्ते पर मिसिंग लिंक नाम का एक हिस्सा लंबे समय से बड़ी समस्या बना हुआ था। इस जगह पर अक्सर भारी ट्रैफिक जाम लगता था और मानसून के दौरान सुरक्षा का खतरा भी रहता था।

मुख्यमंत्री के किया उद्घाटन

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कल इसी मिसिंग लिंक का आधिकारिक उद्घाटन कर दिया। इसके शुरू होने से अब दोनों शहरों के बीच का सफर पहले से ज्यादा तेज और सुरक्षित हो जाएगा। उद्घाटन के बाद इस रास्ते को 2 मई की सुबह से आम जनता के लिए खोल दिया गया है।

मिसिंग लिंक की मुख्य बातें

इस प्रोजेक्ट को इस तरह बनाया गया है कि एक्सप्रेसवे के उन हिस्सों से बचा जा सके जहां सबसे ज्यादा एक्सीडेंट और जाम होते हैं। इस नए रास्ते में लंबी सुरंगें, ऊंचे पुल और सीधी सड़कें बनाई गई हैं जो सफर के समय को कम करेंगी और सुरक्षा को बढ़ाएंगी। खतरनाक मोड़ों और खराब मौसम की वजह से होने वाली देरी को खत्म करके यह लिंक गाड़ियों की एक समान रफ्तार और बेहतर ट्रैफिक फ्लो सुनिश्चित करना है।

मुख्यमंत्री ने चलाई Mercedes SUV

एक्सप्रेसवे के मिसिंग लिंक के उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दुनिया की सबसे तेज SUV में से एख Mercedes-AMG G63 चलाते हुए नजर आए। यह लग्जरी कार अपनी जबरदस्त पावर और रफ्तार के लिए जानी जाती है जो इस नए एक्सप्रेसवे के लिए बिल्कुल सही थी।

इंजन पावर और कीमत

इस कार में 4.0 लीटर को V8 बिटर्बो इंजन लगा है जो 585hp की पावर और 850nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ ही, इसमें 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम भी दिया गया है जो कार को 15kW की एक्सट्रा इलेक्ट्रिक पावर देता है। भारी-भरकम डिजाइन होने की बाद भी यह SUV सिर्फ 4.3 सेकंड में 0 से 100 की स्पीड पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 240kmph है। Mercedes G63 AMG इस मॉडल का टॉप वेरिएंट है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 3.60 करोड़ रुपए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *