भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। कई निर्माताओं की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में भी वाहनों को ऑफर किया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वित्त वर्ष 2026 के दौरान इस सेगमेंट में किन एसयूवी की सबसे ज्यादा मांग रही है। Top 5 में किस निर्माता की कौन सी एसयूवी को शामिल किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
कितनी हुई कॉम्पैक्ट एसयूवी की बिक्री
रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते वित्त वर्ष के दौरान देशभर में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट के वाहनों की काफी ज्यादा मांग रही है। इस दौरान सभी वाहन निर्माताओं की ओर से करीब 12.90 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री की गई है।
पहले नंबर पर रही Tata Nexon
टाटा मोटर्स की ओर से इस सेगमेंट में नेक्सन की बिक्री की जाती है। जानकारी के मुताबिक बीते वित्त वर्ष के दौरान निर्माता ने इस एसयूवी की 2.16 लाख यूनिट्स से ज्यादा की बिक्री की है।
दूसरे नंबर पर रही Tata Punch
टाटा की ओर से इसी सेगमेंट में पंच को भी ऑफर किया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी की 1.84 लाख यूनिट्स की बिक्री की है।
तीसरे नंबर पर आई Maruti Brezza
मारुति की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में ब्रेजा की बिक्री की जाती है। निर्माता की इस एसयूवी को देश में काफी पसंद किया जाता है। जानकारी के मुताबिक बीते वित्त वर्ष के दौरान इस एसयूवी की 1.80 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री की गई है।
अगले नंबर पर रही Maruti Fronx
मारुति की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में दूसरी गाड़ी के तौर पर फ्रॉन्क्स की बिक्री की जाती है। इस एसयूवी को भी देश में काफी पसंद किया जाता है। बीते वित्त वर्ष के दौरान इसकी 1.72 लाख यूनिट्स की बिक्री की गई है।
Top 5 में शामिल हुई Hyundai Venue
हुंडई की ओर से भी कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में वेन्यू को ऑफर किया जाता है। कुछ समय पहले ही इस गाड़ी की नई जेनरेशन को लॉन्च किया गया है। बीते वित्त वर्ष के दौरान इस एसयूवी की देशभर में 1.17 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री की गई है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

