पवार, अठावले सहित राज्यसभा के लिए निर्वाचित 19 सदस्यों ने ली शपथ

3.7kViews
1509 Shares

बंगाल, महाराष्ट्र, ओडिशा और तमिलनाडु से राज्यसभा के लिए निर्वाचित 19 सदस्यों ने सोमवार को राज्यसभा सदस्य की शपथ ली।

इनमें शरद पवार, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले, त्रिरुचि शिवा व बाबुल सुप्रियो जैसे प्रमुख सदस्य शामिल थे। राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने इन सभी को राज्यसभा कक्ष में शपथ दिलाई।

इस मौके पर संसदीय मंत्री किरेन रिजीजू सहित सभी प्रमुख दलों के नेता मौजूद थे। शपथ लेने वाले राज्यसभा सदस्यों में तमिलनाडु से छह, महाराष्ट्र और बंगाल से पांच-पांच और ओडिशा से तीन सदस्य थे।

इनमें तीन सदस्यों ने मराठी में, दो ने हिंदी में, छह ने तमिल में, चार ने बांग्ला में, तीन उडि़या में और एक ने अंग्रेजी में शपथ ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *