शहर के कोड़ाडापीर से प्रेम नगर धर्मकांटा तक निर्माणाधीन सीएम ग्रिड परियोजना में बाधा बने अतिक्रमण के विरुद्ध नगर निगम ने मंगलवार से ध्वस्तीकरण अभियान शुरू कर दिया। सड़क-फुटपाथ पर बने तीन से पांच फीट तक हुए अतिक्रमण भारी पुलिसबल के साथ ध्वस्त किया जा रहा।
उल्लेखनीय है की कोहाड़पीर से प्रेम नगर धर्मकांटा और कुदेशिया फाटक तक 44 करोड़ से 2.4 किलोमीटर लंबी माडल रोड का निर्माण किया जा रहा है। 22 मीटर चौड़ी सड़क-फुटपाथ के दायरे में एक सैकड़ा से अधिक तीन से पांच मीटर तक अतिक्रमण चिह्नित किए गए थे।
इसके लिए बीते माह नगर निगम और जिला प्रशासन ने स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर कब्ज़ेदारों से स्वयं से अतिक्रमण हटाने की अपील की थी। मंगलवार से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलने से क़ब्ज़ेदारों में खलबली मच गई।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

