ट्रेन के शौचालय में बर्तन धोते दिखे कर्मचारी, एफएसएसएआई ने आइआरसीटीसी को भेजा नोटिस

इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो में कैटरिंग कर्मचारी कथित तौर पर स्वच्छता नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए ट्रेन के शौचालय में बर्तन धोते दिखे।

वीडियो का स्वत: संज्ञान लेते हुए खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने गुरुवार को भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आइआरसीटीसी) को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।

वीडियो के अनुसार, ट्रेन का संख्या 12223 – एलटीटी ईआरएस दुरंतो एक्सप्रेस के शौचालय में कैटरिंग स्टाफ या आईआरसीटीसी के ठेका कर्मचारियों ने बर्तन साफ करते देखा गया।

एफएसएसएआई के अनुसार, यह घटना खाद्य सुरक्षा और मानक (खाद्य व्यवसायों का लाइसेंस और पंजीकरण) नियम, 2011 की अनुसूची 4 के तहत निर्धारित स्वच्छता संबंधी मानकों का सीधा उल्लंघन है।

एफएसएसएआई ने कहा कि खाद्य सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह खतरनाक और आपत्तिजनक है। आईआरसीटीसी द्वारा जवाब दाखिल किए जाने के बाद इस मामले में कार्रवाई की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *