रोपड़ में भाखड़ा ब्यास इंप्लाइज यूनियन का हल्ला बोल, रेलवे ट्रैक जाम कर कर्मचारियों ने क्यों किया प्रदर्शन?

5.9kViews
1854 Shares

भाखड़ा बांध जाने वाली कर्मचारियों की ट्रेन को मंगलवार सुबह सात बजे रोककर कर्मचारियों ने रेलवे ट्रैक पर बैठकर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया, जिसके चलते ट्रेन भाखड़ा बांध तक नहीं जा सकी व बीच रास्ते से ही वापस लौटना पड़ा।

भाखड़ा ब्यास इंप्लाइज यूनियन एटक व ऐफी के आह्वान पर हुए इस आंदोलन में कर्मचारियों में उत्साह के साथ-साथ अपनी मांगों को लेकर गहरा आक्रोश देखने को मिला। सैकड़ों कर्मचारी एकजुट होकर ट्रैक पर डट गए व प्रबंधन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

इस दौरान सेंटर काउंसिल के प्रधान अशोक कुमार तलवाड़ा, स्थानीय यूनिट के प्रधान जरनैल सिंह, गुरनाम सिंह तथा डेली वेज यूनियन से सनी कुमार व राम मिलन सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

नेताओं ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा, डेली वेज कर्मियों को नियमित करने, वेतन विसंगतियां दूर करने व लंबित भत्तों के भुगतान जैसी मांगों की लगातार अनदेखी से कर्मचारियों में रोष बढ़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *