पुणे पोर्श कांड: गले में नोटो की माला, गाने पर डांस… 22 महीने बाद जेल से छूटे आरोपी ने मनाया जश्न

6.5kViews
1023 Shares

 पुणे का बहुचर्चित पोर्शे एक्सीडेंट कांड का आरोपी शामिल अग्रवाल एक बार फिर विवादों में आ गया है। हाल ही में जमानत पर रिहा हुआ आरोपी अपने पिता के साथ पार्टी करता नजर आ रहा है। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर आते ही लोगों में गुस्सा भड़क गया है।

वीडियो में देखा जा सकता है आरोपी नोटों की माला गले में डाले नाच रहा है वहीं बैकग्राउंड में ‘मुंबई से आया मेरा दोस्त’ गाना फुल साउंड में बज रहा है। माला पहने और गाने पर थिरकते आरोपी को देख लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। वीडियो में आरोपी का पिता विशाल अग्रवाल भी अपनी पत्नी और बेटे के साथ नाचता दिख रहा है।

परिवार पर आरोप?

विशाल अग्रवाल और उनकी पत्नी पर अपने नाबालिग बेटे के खून के सैंपल में हेरफेर करने और ड्राइवर पर केस लेने का दबाव डालने के आरोप में गिरफ्तारी हुई थी। मई 2024 की दुर्घटना में शराब के नशे में पोर्श कार चलाते हुए नाबालिग ने दो इंजीनियरों अनीश अवधिया और अश्विनी कोस्टा को कुचल दिया था।

सुप्रीम कोर्ट का फैसला

10 मार्च को जस्टिस बी.वी। नागरत्ना और जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की बेंच ने विशाल अग्रवाल को जमानत दे दी थी। बेंच ने कहा कि आरोपी पिछले 22 महीनों से जेल में है और उसने जमानत के लिए मजबूत पक्ष रखा है। हालांकि, कोर्ट ने उन्हें गवाहों से संपर्क करने से मना किया है।

पुणे पोर्श केस की पूरी कहानी

19 मई 2024 को पुणे के कल्याणी नगर में नाबालिग शामिल अग्रवाल ने शराब के नशे में पोर्श कार ने दो युवाओं की जान ले ली। घटना के 15 घंटे के अंदर जुवेनाइल बोर्ड ने लड़के को जमानत दे दी थी। देशभर में आक्रोश के बाद उसे ऑब्जर्वेशन होम भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *