छत्तीसगढ़: रायपुर की फैक्ट्री में फटा आक्सीजन सिलिंडर, तीन की मौत; कई मजदूर लापता

9.3kViews
1710 Shares

 उरला थाना क्षेत्र के बेंद्री स्थित 3-डी फैक्ट्री में मंगलवार शाम को आक्सीजन सिलिंडर के फटने से भीषण विस्फोट हुआ, जिसमें तीन श्रमिकों की जान चली गई।

मृतकों में मध्य प्रदेश के डिंडौरी निवासी कमल सिंह और लाल सिंह तथा जांजगीर चांपा के अरुण पांडे शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल कमल की अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कई मजदूरों के लापता होने की आशंका है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फैक्ट्री के भीतर अचानक तेज धमाका हुआ, जिससे अफरा-तफरी मच गई। कई श्रमिक बाहर निकल आए, जबकि कुछ के मलबे में फंसे होने की आशंका है।

घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया है और लापता श्रमिकों की तलाश जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य की निगरानी कर रहे हैं। पुलिस ने पूरे परिसर को घेर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *