मेंथा ऑयल के रेट में फिर उछाल, 90 रुपये बढ़कर 1350 रुपये प्रति किलो पहुंचा भाव

1910 Shares

पांच वर्षों बाद पांच जुलाई को प्राकृतिक मेंथा आयल के भाव में 260 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई थी।

मंगलवार को बाजार ने फिर रफ्तार पकड़ी। 1260 रुपये से बढ़कर 1350 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। लगातार बढ़ते दामों से जिले के करीब साढ़े तीन लाख किसानों को राहत मिली है।

कारोबारियों और जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में कीमतों में और तेजी देखने को मिल सकती है। बाराबंकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्राकृतिक मेंथा आयल के कारोबार का प्रमुख केंद्र है।

प्रदेश के कुल मेंथा उत्पादन में जिले की हिस्सेदारी लगभग 80 प्रतिशत है, इसलिए यहां के बाजार भाव पूरे देश के कारोबार को प्रभावित करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *