ये कैसे स्मार्ट मीटर? कहीं बैलेंस होने पर भी कटी बिजली तो कहीं बिल ने उड़ाए होश; गाजियाबाद से चौंकाने वाली रिपोर्ट

विद्युत निगम ने शहरी उपभोक्ताओं के घरों से सामान्य मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर तो लगा दिए, लेकिन उन्हें संचालित करने में अधिकारी फेल साबित हो रहे हैं। भुगतान करने के बाद भी सर्वर नहीं चलने से किसी का बिल अपडेट नहीं हुआ तो किसी के मीटर में बैलेंस होने के बाद भी बिजली कटी हुई है।

विद्युत निगम की एप में बिल अपडेट नहीं होने से कई उपभोक्ताओं ने दो-दो बार मीटर को रिचॉर्ज कर लिया। इसके बाद भी बिजली बहाल नहीं हुई। शहर में अभी भी स्मार्ट मीटर वाले हजारों उपभोक्ता ऐसे हैं, जो बिजली बिल तो जमा कर चुके हैं पर अभी तक बिजली कटी है। किसी को बिल जमा करे हुए 48 घंटे तो किसी को 72 घंटे हो गए हैं। विद्युत निगम के कार्यालयों में इसकी शिकायत लगातार आ रही हैं।

उपभोक्ताओं का कहना है कि जब से स्मार्ट मीटर लगे हैं, परेशानी दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। शिकायत करने पर हर अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहे हैं। उपभोक्ताओं की परेशानी को लेकर पेश है साहिबाबाद से राहुल कुमार की रिपोर्ट…

केस-एक

1718 रुपये होने के बाद भी दो दिन से कटी बिजली

उपभोक्ता स्नेहा बिष्ट ने बताया कि मेरे स्मार्ट मीटर में 1718 रुपये हैं। इसके बाद भी दो दिन से घर की बिजली कटी हुई है। शिकायत दर्ज कराने के बाद भी अभी तक आपूर्ति सामान्य नहीं हुई है। अब हेल्पलाइन नंबर 1912 पर शिकायत दर्ज कराई है। वहां से भी केवल आश्वासन दिया गया है। उन्होंने एक्स पर शिकायत करते हुए लिखा कि 30 घंटे से सर्वर नहीं चल रहा है। जब सिस्टम चला नहीं पाते तो बनाते क्यों हो।

केस-दो

भुगतान करने के बाद भी बिल नहीं हुआ अपडेट

उपभोक्ता तुषार शर्मा ने बताया कि उन्होंने पहली बार 3282 रुपये और दूसरी बार में 2000 रुपये का रिचार्ज किया है। इसके बाद भी मीटर में पेमेंट अपडेट नहीं हुई है। जबकि विद्युत निगम को रिचार्ज की डिटेल भी साझा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि क्या ये मीटर केवल तमाशे के लिए लगाए हैं।

केस-तीन

मीटर लगने के कुछ दिन बाद ही 15723 रुपये आ गया बिल

उपभोक्ता अमित सिंह ने एक्स पर यूपीपीसीएल और पीपीवीएनएल को टैग कर शिकायत करते हुए कहा कि कुछ दिन पहले ही स्मार्ट मीटर लगा था। उसके बाद गलत बिल जारी कर दिया था। 26 मार्च को बिल सही कराया। इसके बाद फिर से 15723 रुपये का बिल जारी कर दिया है, जो गलत है।

 

कटे कनेक्शनों का विवरण (दिन अनुसार)

दिन कटे कनेक्शन
सोमवार 51,346
बुधवार 17,705
शनिवार 22,764
बुधवार 14,069
बृहस्पतिवार 20,590

बृहस्पतिवार को कटे कनेक्शन (जोन अनुसार)

जोन बकाया (लाख रुपये) कटे कनेक्शन
प्रथम 94,757,326
द्वितीय 93,397,350
तृतीय 77,985,914
कुल 2.66 करोड़ 20,590

ये आ रहीं प्रमुख समस्या

  • बिल जमा करने के बाद भी बिजली जुड़ने में 24 से 72 घंटे तक लग रहे।
  • स्मार्ट मीटर को प्रीपेड में बदलने की जानकारी उपभोक्ताओं को नहीं दी जा रही।
  • बिल जमा करने के बाद भी बकाया बताकर काटी जा रही बिजली।
  • बिजली काटने की पहले से कोई सूचना नहीं दी जा रही।
  • भुगतान के बाद भी पोर्टल पर दिखा रहा अतिरिक्त बकाया बिल।
  • टोल फ्री नंबर 1912 पर भी समस्याओं का नहीं हो रहा समाधान।
  • 7. स्थानीय अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *