जमशेदपुर के बड़ा गोविंदपुर में बंद घर में लाखों की चोरी, आभूषण और कैश ले उड़े चोर

2.3kViews
1873 Shares

परसुडीह थाना क्षेत्र बड़ा गोविंदपुर के खाखरीपाड़ा में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और आभूषण समेत नगद राशि लेकर फरार हो गए। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है, जिसकी जानकारी गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों को हुई।

घर बबीता कुमारी का है, जो बीते एक माह से दिल्ली में रह रही हैं। घर बंद होने का फायदा उठाकर चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और अंदर प्रवेश किया। इसके बाद घर के सभी कमरों के ताले तोड़ दिए गए।

अलमारी को भी तोड़कर उसमें रखे कीमती आभूषण और नगद राशि चुरा ली गई। घर से करीब 12 लाख मुख्य के आभूषण चोरी होने की आशंका जताई जा रही है।

गुरुवार सुबह पड़ोसियों ने घर के दरवाजे और ताले टूटे देखे तो उन्हें चोरी की आशंका हुई। इसकी सूचना तुरंत बबीता कुमारी के भतीजे अमित सिंह को दी गई, जो भारतीय जनता पार्टी के जिला सोशल मीडिया प्रभारी हैं।

खुली पड़ी थी अलमारी

सूचना मिलते ही अमित सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि घर के सभी कमरों के ताले टूटे हुए हैं, अलमारी खुली पड़ी है और उसमें रखे आभूषण गायब हैं। पलंग पर आभूषण के खाली डिब्बे और अन्य सामान बिखरे पड़े थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *