हिमाचल विधानसभा में आज पारित होगा बजट, विपक्ष की क्या है रणनीति; मुख्यमंत्री 2023 की कैग रिपोर्ट रखेंगे

आरडीजी के बंद होने के बाद उत्पन्न स्थिति में सोमवार को विधानसभा में 54,928 करोड़ रुपये का बजट पारित किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने आम जनता पर किसी प्रकार का कर बोझ डालने के बजाय मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों के वेतन में अलग-अलग प्रतिशत में स्थगन करने का निर्णय लिया है।

जहां वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बजट पारित होगा, वहीं प्रदेश सरकार के दूसरे वर्ष की अवधि की कैग रिपोर्ट में वित्त लेखे और विनियोग लेखे के साथ मार्च 2023 की कैग रिपोर्ट भी पेश की जाएगी।

विपक्ष रहेगा आक्रामक

बजट सत्र की अब चार बैठकें शेष हैं। एक दिन के अवकाश के बाद विपक्षी भाजपा विधायक सत्र की शेष अवधि के लिए अधिक आक्रामक होने की तैयारी कर रहे हैं।

शांडिल देंगे उत्तर

विधानसभा में बजट पर चर्चा समाप्त होने के बाद पिछले दो दिनों से विपक्ष द्वारा लाए गए कटौती प्रस्तावों पर तीखी चर्चा हुई। स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल स्वास्थ्य पर हुई चर्चा का उत्तर देंगे।

दोपहर दो बजे प्रश्नकाल से शुरू होगी कार्यवाही

दोपहर दो बजे विधानसभा की कार्यवाही प्रश्नकाल के साथ शुरू होगी। प्रश्नकाल के दौरान मनाली से विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने ब्यास नदी में ड्रेजिंग शुरू करने का समय पूछा है। इसके अतिरिक्त, विधायक विनोद कुमार ने प्रश्न किया है कि प्रदेश सरकार ने तीन साल में कितने इंडोर स्टेडियमों का निर्माण करने की स्वीकृति दी है। नशे की रोकथाम के लिए चल रहे अभियान के दृष्टिगत विधायक मलेंद्र राजन ने पूछा है कि प्रदेश में सरकार ने विधानसभा क्षेत्रों में कितने नशा निवारण केंद्र शुरू किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *