धमतरी के सरकारी स्कूल में 35 बच्चों ने ब्लेड से काटी कलाई, प्रशासन के उड़े होश

2.5kViews
1324 Shares

छत्तीसगढ़ में धमतरी जिले के एक मिडिल स्कूल के 35 विद्यार्थियों द्वारा अपनी कलाई काटने का मामला सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक दहदहा स्थित मिडिल स्कूल के विद्यार्थियों ने लगभग 20 दिन पूर्व अपनी कलाई काट ली थी। पता चलने पर स्कूल प्रबंधन, पंचायत प्रतिनिधि और अभिभावकों ने बैठक कर स्थिति पर विचार किया।

जिला प्रशासन को जब घटना की जानकारी मिली, तो तहसीलदार, शिक्षा विभाग और मेडिकल टीम ने स्कूल पहुंचकर विद्यार्थियों से पूछताछ की। मेडिकल टीम में शामिल डॉक्टरों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में नशे को कारण बताया जा रहा है।

वहीं, स्कूल प्रबंधन और पंचायत प्रतिनिधियों का मानना है कि विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को देखकर ऐसा किया। बीईओ चंद्रकुमार साहू ने बताया कि सभी विद्यार्थियों की काउंसिलिंग की गई है। स्कूल में लड़के और लड़कियां दोनों अध्ययनरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *