क्रूड की कीमतों में उतार-चढ़ाव ने बढ़ाई पाम ऑयल की मांग, मलेशिया में लग रहे बागान

1072 Shares

मलेशिया के नेगेरी सेम्बिलान में पाम ऑयल बागान भारी संख्या में लगाए जा रहे हैं। यहां बड़े पैमाने पर नए पाम के पेड़ लगाने के लिए जमीन तैयार की जा रही है।

दरअसल, अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में उतार-चढ़ाव से पाम ऑयल आधारित बायोडीजल की मांग तेज हो गई है।

मलेशिया दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा पाम ऑयल उत्पादक

  • मलेशिया अभी पाम से 13 लाख टन तक बायोडीजल का उत्पादन कर रहा है।
  • यह B10 (डीजल में 10% पाम बायोडीजल) के अनिवार्य नियम को बढ़ाकर B15 की तैयारी कर रहा है।
  • मलेशिया इंडोनेशिया के बाद दुनिया का दूसरा बड़ा पाम ऑयल उत्पादक है।
  • इंडोनेशिया हर साल 1.32 करोड़ टन पाम-बेस्ड बायोडीजल तैयार कर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *