धूप से बचने के लिए लगा रहे थे टीन शेड, लोहे की चादर में उतरा करंट; जद में आने से महिला की मौत व पति-देवर झुलसे

1152 Shares

 जनपद के पट्टी कोतवाली के रायगढ़ गांव में सोमवार को में दुखद घटना हुई। धूप से बचाव के लिए टीन शेड लगाते समय लोहे की चादर में करंट उतर आया। इसकी चपेट में आने से एक विवाहिता सहित तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

गांव में शोक की लहर

आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान विवाहिता ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद से मृत महिला के परिवार में रोना-पिटना मचा है। गांव में शोक की लहर फैल गई है।

कटे केबल से छू जाने से हादसा

बतााया जाता है कि रायगढ़ गांव निवासी राम संतोष, उनकी 42 वर्षीय पत्नी मीरा देवी और देवर हरि नारायण अपने घर के दरवाजे के सामने तेज धूप से बचने के लिए लोहे का एक टीन शेड लगा रहे थे। इसी दौरान मकान की दीवार पर लगे बिजली के बोर्ड और कटे हुए केबल से लोहे का टीन शेड अचानक छू गया। टीन शेड में करंट उतरने के कारण तीनों उसकी चपेट में आने से हादसा हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *