समांथा की Maa Inti Bangaaram के सीक्वल पर लगी मुहर, बंपर कमाई से बदला तेलुगु सिनेमा का इतिहास

9.1kViews
1345 Shares

 बंपर कमाई के दम पर तेलुगु सिनेमा का इतिहास बदलने वाली ‘मां इंति बंगारम’ फिल्म इस वक्त सुर्खियों में बनी हुई है। साउथ सिनेमा की लेडी सुपरस्टार समांथा रुथ प्रभु की इस मूवी ने अपनी शानदार कहानी से सभी का दिल जीता है और सिनेमाघरों ‘मां इंति बंगारम’ दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करती हुई नजर आ रही है।

अब खबर आ रही है कि मेकर्स की तरफ से समांथा की ‘मां इंति बंगारम’ के सीक्वल का आधिकारिक एलान हो गया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को हाई कर दिया है।

‘मां इंति बंगारम’ का आएगा सीक्वल

समांथा रुथ प्रभु स्टारर ‘मां इंति बंगारम’ का निर्देशन बी.वी नंदिन रेड्डी ने किया है और इसके निर्माता द फैमिली मैन जैसी धमाकेदार सीरीज बनाने वाले क्रिएटर राज निदिमोरु हैं। हाल ही में विशाखापत्नम में ‘मां इंति बंगारम’ की कमर्शियल सक्सेस को मद्देनजर रखते हुए फैंस के साथ ग्रैंड सक्सेस मीट इवेंट रखा गया था, जहां ‘मां इंति बंगारम’ के सीक्वल का एलान किया गया है।दरअसल इस इवेंट के दौरान राज निदिमोरु ने फैंस से पूछा कि क्या आपको ‘मां इंति बंगारम’ की कहानी पसंद आई तो उस लोगों ने जबरदस्त चीयर के साथ हां में जवाब दिया। ये सुनकर राज ने मौके पर मौजूद ऑडियंस के सामने कहा अच्छी बात है अब आप तैयार हो जाएं, क्योंकि भविष्य में आपका इसका सीक्वल भी देखने को मिलेगा।

इस अनाउंसमेंट के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उन्होंने शोर के साथ बता दिया कि वह समांथा रुथ प्रभु की ‘मां इंति बंगारम’ के दूसरे पार्ट को देखने के लिए बेताब हैं। मालूम हो कि ‘मां इंति बंगारम’ एक एक्शन कॉमेडी थ्रिलर है, जो 80 के दशक की दिलचस्प कहानी पर आधारित है।

कमाई से रचा इतिहास

‘मां इंति बंगारम’ की चर्चा इस वजह से अधिक हो रही है कि महिला प्रधान फिल्म के आधार पर समांथा की ये मूवी तेलुगु सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। वर्ल्डवाइड समांथा रुथ प्रभु स्टारर ‘मां इंति बंगारम’ ने 80 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी 50 करोड़ की कमाई हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *