संजय प्लेस कैफे में देर रात लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने बचाई पांच लोगों की जान

संजय प्लेस स्थित ब्लॉक नंबर 25 में सोमवार देर रात एक कैफे में अचानक आग लग गई। जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 12:45 बजे की है, जब शॉप नंबर 15 में स्थित कैफे से धुआं उठता देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

कड़ी मेहनत के बाद पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान कैफे की चौथी मंजिल पर फंसे पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। समय रहते फायर टीम की कार्रवाई से जानमाल का बड़ा नुकसान होने से बच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *