छेड़छाड़ से तंग होकर उठाया खौफनाक कदम, इलाज के दौरान हिसार के हांसी में 16 वर्षीय छात्रा की मौत

 हांसी जिले के एक गांव में छेड़छाड़ से परेशान 16 वर्षीय नाबालिक छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई। छात्रा ने कुछ दिन पहले आत्महत्या का प्रयास किया था, जिसके बाद उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। शनिवार को उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। रविवार को डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया और बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया, जहां गांव में उसका अंतिम संस्कार किया गया। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार छात्रा ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा थी और स्कूल आते-जाते समय गांव के ही दो युवक उसे परेशान करते थे। वे उससे दोस्ती करने का दबाव बनाते और मना करने पर बदनाम करने की धमकी देते थे। छात्रा ने यह बात अपने परिजनों को बताई थी। 22 मार्च को छात्रा के भाई ने आरोपितों से बातचीत की तो उन्होंने उसके साथ भी बदतमीजी कर मारपीट की।लगातार दबाव और मानसिक तनाव से आहत होकर छात्रा ने 23 मार्च को घर में फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने समय रहते उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन आखिरकार वह जिंदगी की जंग हार गई।

स्कूल जाते समय छात्रा के साथ छेड़छाड़ की जाती थी। आरोपित दोस्ती के लिए दबाव बना रहे थे और मना करने पर बदनाम करने की धमकी दे रहे थे। घटना से परेशान होकर छात्रा ने आत्महत्या का प्रयास किया था। थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि मामले में दोनों आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मृतका का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की गहनता से जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *