यात्रियों की जान से खिलवाड़, चालक नहीं अन्य व्यक्ति चला रहा था निजी बस; डंपर से टकराने से 15 लोग घायल

8.8kViews
1609 Shares

 यमुनापार के लालतारा पुलिस चौकी के पास गुरुवार सुबह सवारियों से भरी बस की सामने से आ रही डंपर से भिड़ंत हो गई। इसमें 15 लोग घायल हो गए। खीरी पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकलवाया और अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया।

निजी बस में 20 यात्री थे सवार 

खीरी से गुरुवार सुबह करीब नौ बजे एक निजी बस शहर की तरफ आ रही थी। उसमें 20 लोग सवार थे। बस जैसे ही लालतारा पुलिस चौकी के पास पहुंची सामने से आ रहे डंपर से भिड़ गई। बस में सवार यात्री चीखने-चिल्लाने लगे। राहगीरों के साथ ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे।

ये हुए घायल

हादसे में पूजा केसरवानी पत्नी विनोद केसरवानी निवासी ग्राम खीरी, अखिलेश चंद्र मिश्रा पुत्र स्वर्गीय संगम लाल मिश्रा निवासी ग्राम खीरी, बबलू आदिवासी निवासी ग्राम कौहट, रीता देवी पत्नी अनिल कुशवाहा प्रधान ढेरहन थाना खीरी, सूरज शुक्ला निवासी ग्राम पुरा दत्तू थाना खीरी, देवी श्रीवास्तव निवासी ग्राम बहराइच थाना खीरी समेत अन्य लोग घायल हुए। बस में बैठे अन्य लोगों को भी हल्की चोट आई।

ड्राइविंग सीट पर चालक नहीं अन्य युवक बैठा था

यात्रियों की मानें तो बस का चालक बबलू आदिवासी था। हालांकि वह ड्राइविंग सीट के बगल बैठकर  देवी श्रीवास्तव से बस चलवा रहा था। हादसे में देवी श्रीवास्तव की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना पर मौके पर खीरी पुलिस पहुंची और एंबुलेंस से कुछ लोगों को सीएचसी मेजा भेजा। वहीं कुछ यात्रियों को एनटीपीसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। कुछ चोटिल लोगों के स्वजन मौके पर पहुंचे और उनका शहर ले जाकर इलाज कराया। लेकर गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *