Dhurandhar के ‘रहमान डकैत’ होते आमिर खान, अगर आदित्य धर मान लेते एक्टर की ये एक शर्त? सच आया सामने

 धुरंधर 2 की सफलता के बीच सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा हो रही है कि आमिर खान (Aamir Khan) भी आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर का हिस्सा बनने वाले थे। अभिनेता को एक रोल ऑफर हुआ था, लेकिन उन्हें फिल्म का रहमान डकैत (Rehman Dakait) बनना था।

सोशल मीडिया पर चल रही गॉसिप के मुताबिक, आमिर खान को धुरंधर 2 में अजय सान्याल के किरदार के लिए अप्रोच किया गया था जिसे आर माधवन (R Madhavan) ने निभाया है। फैंस ने यह भी दावा किया कि आमिर को अजय सान्याल यानी अजीत डोभाल से जुड़े कैरेक्टर से ज्यादा रहमान डकैत के रोल में दिलचस्पी थी।

धुरंधर के लिए आमिर खान हुए अप्रोच?

आमिर खान धुरंधर के रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) बनना चाहते थे। उनकी बस एक शर्त थी कि फिल्म में राजनीतिक पहलू थोड़ा कम किया जाए। उन्होंने यह भी राय रखी थी कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर एक बायोपिक बननी चाहिए।

आमिर खान का धुरंधर 2 से कनेक्शन कितना सच?

अब इन अफवाहों को आमिर खान के क्लोज सोर्स ने खारिज किया है। न्यूज18 के मुताबिक, एक्टर के करीबी सोर्स ने ऐसे दावों को बकवास बताया है। उन्होंने इंस्टैंट बॉलीवुड को बताया कि इस फिल्म को लेकर आमिर खान, डायरेक्टर आदित्य धर या कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा के बीच कोई बातचीत नहीं हुई है।

धुरंधर 2 की सफलता पर क्या बोले आमिर?

हाल ही में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ दिल्ली में आमिर खान ने धुरंधर 2 की सफलता पर रिएक्शन दिया था। एक्टर ने अभी तक यह फिल्म नहीं देखी है। उन्होंने कहा कि उन्हें सिर्फ फिल्म को लेकर तारीफें ही सुनने को मिल रही हैं। उन्होंने फिल्म की टीम को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *